spot_img
Home crime news NAVI MUMBAI : विदेश केले लेकर जा रहा कंटेनर हुआ पलटी

NAVI MUMBAI : विदेश केले लेकर जा रहा कंटेनर हुआ पलटी

0
253

पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : नवी मुंबई के उलवे रोड पर बुधवार को एक कंटेनर पलटी हो गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। कंटेनर में केले भरकर ड्राईवर वाशी से उरण के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट की तरफ जा रहा था। इस कंटेनर में भरे केले विदेश भेजे जाने वाले थे। कंटेनर पलटी होने के बाद उसमे भरे केले बाहर निकालकर दूसरे वाहनों से जवाहर लाल नेहरू पोर्ट तक पहुंचाए गए । नेशनल हाईवे होने के कारण यह रास्ता काफी व्यस्त रहता है। उरण बंदरगाह पर जाने के लिए ज्यादातर कंटेनर और ट्रक्स इसी रास्ते से जाते हैं। बुधवार को वह ट्रक जब उलवे के पास पहुंचा तो उसे एक कार चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी चक्कर में ड्राइवर का कंटेनर पर नियंत्रण नहीं रहा और वह जाकर सुरक्षा दीवार से टकरा गया। दीवार से टकराते ही कंटेनर पलटी हो गया। जिसमें कंटेनर का ड्राइवर जख्मी हो गया। ड्राइवर को जख्मी देख वहां से जा रहे लोगों ने रुककर बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है और उसकी स्थित खतरे से बाहर है। हालांकि कंटेनर पलटी होने के कारण केले जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पर देरी से पहुंचे।