spot_img

BHIWANDI : कचरे का शहर बना भिवंडी शहर

ठेकेदार द्वारा कई दिनों से नही उठाया जा रहा कचरा

गली से सड़क तक चारों तरफ लगा है कचरे का अंबार

कचरे की बदबू व सड़न ने किया जनता का जीना दुश्वार

भिवंडी : भिवंडी शहर इन दिनों कचरे के शहर में तब्दील हो गई है। सफाई ठेकेदार द्वारा कई दिनों से कचरा न उठाए जाने के कारण शहरभर में कचरे का अंबार लग गया है, जिसकी सड़न व दुर्गंध ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। कचरे का अंबार से महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। बार बार शिकायत के बावजूद मनपा स्वास्थ्य विभाग के कान में जूं नहीं रेंग रही है। मालूम हो कि भिवंडी मनपा क्षेत्र में कचरा उठाने का ठेका कुछ माह पहले 1229 रुपए प्रति टन के हिसाब से बोरिवली के आर.एन.इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि.नामक कंपनी को दिया गया है,लेकिन ठेकेदार पिछले पांच दिनों से कचरा स्पॉट से कचरा नहीं उठा रहा है। पूरे शहर में गली से लेकर सड़क तक कचरे का अंबार लग गया है। कचरा न उठाए जाने से उसमें सड़न व बदबू पैदा हो रही है। कचरे से पैदा हो रहे मच्छर व बदबू से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है।सूत्रों की माने तो मनपा प्रशासन द्वारा सफाई ठेकेदार को समय पर पेमेंट न दिए जाने के कारण ठेकेदार द्वारा कचरा नही उठाया जा रहा है।

नगरसेवक राउत का आरोप,सिर्फ कागजों पर हो रही सफाई
इधर मनपा के पूर्व नगरसेवक अरुण राउत ने मनपा आयुक्त विजयकुमार म्हसाल को दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा है कि शहर की सफाई मात्र कागजों पर हो रही है, जिसमें ठेकेदार व मनपा स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत है। बिना कचरा उठाए ठेकेदार लाखों का बिल बना रहा है।उन्होंने ठेकेदार व मनपाकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि दो दिन में पूरे शहर की विधिवत सफाई नहीं हुई तो मनपा प्रशासन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Middle East tensions : चेन्नई हवाई अड्डे पर 15 उड़ानें रद्द

चेन्नई : (Chennai) ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच टकराव के कारण सोमवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) से मध्य-पूर्व के देशों के...

Explore our articles