
लंदन:(LONDON) स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह के दो गोल की मदद से लिवरपूल (Liverpool with the help of two goals) ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में टोटेनहैम को 2-1 से हराया।
सालाह (Salah) ने 11वें और 40वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को मध्यांतर तक 2-0 से आगे कर दिया था। हैरी केन ने टोटेनहैम की तरफ से 70वें मिनट में गोल करके हार का अंतर कम किया।
टोटेनहैम (Tottenham) ने अंतिम क्षणों में काफी दबाव बनाया लेकिन लिवरपूल ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया और पूरे तीन अंक हासिल किए।
इस जीत से लिवरपूल आठवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि टोटेनहैम पहले की तरह चौथे स्थान पर बना हुआ है। उसके लिवरपूल से सात अंक अधिक हैं। सालाह सभी प्रतियोगिताओं के पिछले आठ मैचों में नौ गोल दाग चुके हैं।


