spot_img

PRAYAGRAJ : झूठ और फरेब के सहारे लगातार चुनाव जीत रही भाजपाः राकेश टिकैट

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। झलवा में आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेने आए राकेश टिकैट ने कहा, उत्तर प्रदेश की पूरी सरकार बेईमानी से बनी है और बेईमानी के सहारे टिकी है। प्रदेश की जनता 2024 के आम चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
पत्रकारों से मुखातिब राकेश टिकैट ने भाजपा सरकार के साथ-साथ मीडिया को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सूबे की लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा को मिली जीत पर कहा, जब-जब चुनाव में बेइमानी की जाएगी तो नतीजे ऐसे ही आएंगे। उन्होंने कहा केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में चुनावआयोग भी उन्ही के इशारे पर काम करता है। इसीलिए भाजपा लगातार चुनाव में जीत हासिल कर रही है।
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर राकेश टिकैट ने कहा, निकाय चुनाव में भाकियू पूरी तरह से तैयार है। झलवा में आयोजित किसान महापंचायत में प्रयागराज के अलावा समीपवर्ती जनपदों से भी सैकड़ों किसान जुटे हुए हैं।

Dhaka : पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बने बीसीबी के अध्यक्ष

ढाका : (Dhaka) पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Former captain Tamim Iqbal) को चार साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) का...

Explore our articles