spot_img

PRAYAGRAJ : प्रतियोगी छात्रों संग कैबिनेट मंत्री नंदी ने किया योग
केपी ग्राउंड मैदान पर इकरा आईएएस द्वारा निशुल्क योग शिविर

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : केपी ग्राउंड मैदान पर इकरा आईएएस (आईक्यूआरए आईएएस) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर के तीसरे दिन रविवार को भी भारी संख्या प्रतियोगी छात्र योग करने पहुंचे। जहां पर योगर्षि स्वामी कर्मवीर महाराज ने योग करने की आसान विधि बताई। उन्होंने कहा, कैसे हम प्रतिदिन कुछ समय निकाल कर अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं। जिससे तमाम बीमारियों को हम जल्द ही अपने शरीर से भगा सकते हैं।
स्वामी ने बताया कि आज के युवाओं में बाल झड़ना, आंखों की रोशनी, पाचन शक्ति, डिप्रेशन, बीपी शुगर, नींद न लगना, घबड़ाहट, बेचैनी आदि जटिल बीमारी को हम योग के जरिए जल्दी दूर कर सकते हैं और अपना फोकस लक्ष्य की ओर करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज के मुख्य अतिथि प्रदेशर सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ रहे। सुबह योग शिविर में पहुंचे नंदी और स्वामी के निर्देशन में सभी के लोगों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अवध ओझा एवं धर्मेंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंदी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने योगार्षि कर्मवीर एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से अपील कि जो बच्चे प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें योग अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। योग के माध्यम से ही अपनी अंतरआत्मा से जुड़ सकते हैं। उन्होंने प्रयागराज में योग का कार्यक्रम कराने के लिए आयोजक अवध ओझा, धर्मेंद्र जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के साथ व्यापारी नेता लालू मित्तल, जीतेंद्र जायसवाल, अविनाश, डा. एनएन गोपाल, प्रखर, धैर्य, विजयलक्ष्मी, श्रेया जायसवाल, गुनगुन, बुलबुल, पीहू आदि उपस्थित रहे।

Explore our articles