spot_img

PRAYAGRAJ : यातायात जागरुकता को ट्रैफिक पुलिस और डीसीपीसी ने निकाली जागरुकता रैली

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : रविवार को यातायात पुलिस एवं जिला अपराध निरोधक समिति के संयुक्त तत्वावधान में यातायात माह में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का निर्देशन और मार्गदर्शन पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह ने किया। जागरुकता रैली को यातायात पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित और DCPC सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन से आरंभ होकर सुभाष चौराहा, मेडिकल चौराहा होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क के आजाद प्रतिमा गेट पर समाप्त हुई।
रैली का कुशल दिशा निर्देशन निरीक्षक पवन कुमार पांडेय एवं उनकी QRT टीम द्वारा किया गया। रैली के माध्यम से जनता को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशा करके वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में DCPC से प्रशांत, शकील अहमद, निसार अहमद, राकेश शर्मा, रामबाबू, मनीष विश्वकर्मा, अमन कुमार, राहुल मिश्र, एसएम सिंह चमन, शशिकांत, रवींद्र विश्वकर्मा, मो. हलीम, फहीम अहमद शेरू, अजीत सिन्हा, मोहित सिंह, प्रिया मिश्रा एवम शिवा त्रिपाठी मौजूद रहे। उक्त जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने में विशेष रूप से अशोक सिंह, शोएब आलम, कुलदीपधर, लक्ष्मीकांत मिश्र, शेराज अहमद, मो. रफी, निर्मलजीत चड्ढा, दीपक तिवारी, यासीन अहमद, शेख, अभिषेक तिवारी, शनि श्रीवास्तव का रहा। कार्यक्रम के समापन के ततपश्चात निरीक्षक यातायात पवन कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्रमशः होने वाले यातायात माह जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील किया।

Dhaka : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने तमीम इकबाल, पारदर्शिता और सुधार का किया वादा

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Bangladesh cricket team captain Tamim Iqbal) को रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh...

Explore our articles