spot_img

Ahmedabad: गुजरात चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी वलसाड में आज रैली को संबोधित करेंगे

Ahmedabad

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अहमदाबाद:(Ahmedabad)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज यानी रविवार को गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और भावनगर में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। भाजपा के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने शनिवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर वलसाड जिले के नाना पोंढा में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह शाम को भावनगर में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे।’’ गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Kathmandu : नेपाल में संसदीय चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

काठमांडू : (Kathmandu) राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (National Independent Party) ने 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले कर्णाली प्रदेश के सुर्खेत से...

Explore our articles