
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) माफियाओं, पेशेवर अपराधियों के खिलाफ शासन के निर्देश पर चलाए जा रहा अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा। अपराधियों के चिन्हीकरण, अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई आगे भी अनवरत जारी रहेगी। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने कहा शासन और पुलिस हेड क्वार्टर के निर्देश पर माफियाओं और गैंगस्टर के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई अनवरत जारी है।
एसएसपी ने कहा कि पिछले चार माह के दौरान जनपद के कई गैंगस्टर के खिलाफ तमाम तरह की कार्रवाई की गई। इस दौरान 200 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई। कुर्की की यह कार्रवाई प्रयागराज जनपद के अलावा गैरजनपद में भी की गई। कहा, यह कार्रवाई निकटभविष्य में जारी रहेग। अपराधियों के द्वारा अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जैसे -जैसे अवैध कमाई वाली संपत्तियों का पता चलता रहेगा, कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी।
किसी भी अपराधी का नाम लिए बगैर एसएसपी ने कहा कि इसमें जनपद के कई शातिर गैंगस्टर शामिल हैं। अपराधियों के खिलाफ धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी और कुर्की की कार्रवाई जारी रहेग।


