spot_img

Bhadohi : पीआरवी भदोही की जोनवार रैंकिंग बरकरार, प्रदेश में 10वां स्थान

Bhadohi: Zone wise ranking of PRV Bhadohi retained, 10th place in the state

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
डायल 112 पर प्राप्त सूचनाओं के त्वरित निस्तारण व मदद के लिए सबसे पहले पहुंचने पीआरवी की रैंकिंग में भदोही पीआरवी को जोनवार रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जोन में भदोही की यह रैंकिंग पिछले आठ माह से लगातार बनी हुई है। जबकि प्रदेश में भदोही पीआरवी को दसवां स्थान मिला है। इस समय भदोही पीआरवी का रिस्पांस टाइम आठ मिनट है। मतलब डायल 112 पर फोन करने के बाद पीआरवी आठ मिनट में निर्धारित स्थल पर पहुंच जा रही है।
एसपी डा. अनिल कुमार ने पीआरवी भदोही के पिछले आठ माह से जोन स्तर पर पहली रैंकिंग बनाए रखने पर सभी मातहतों की सराहना की। एसपी ने बताया कि भदोही यूपी 112 पुलिस टीम शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद कर रही है। सूचना मिलने से लेकर पहुंचने तक के टाइम में लगातार सुधार किया जा रहा है।
एसपी ने बताया कि माह सितंबर में यूपी 112 के पीआरवी वाहनों के मौके पर पहुंचने के रिस्पांस टाइम के जोन स्तर पर की गई रैंकिंग में भदोही पीआरवी को प्रथम स्थान एवं प्रदेश स्तर की रिस्पांस टाइम में 10वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसे, और बेहतर किया जाएगा।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles