spot_img

Bhadohi : राहगीरों से छिनैती करने वाले गिरोह के दो लुटेरे गिरफ्तार

Bhadohi : Two robbers of gang who robbed passersby arrested

सुरियावां पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी
10 मोबाइल, एक तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस, बाइक बरामद
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
सुरियावां और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने राहजनी करने वाले गिरोह के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। इसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, दो मोबाइल फोन और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
सुरियावां प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को नेतानगर, संत निरंगारी भवन के पास राहगीरों से मोबाइल छीना गया था। इसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी। मामले की जांच व सर्विलांस से मिलीमदद के आधार पर सुरियावां व क्राइम ब्रांच की टीम ने कुसौली नहर की पुलिया के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोग बाइक का नंबर बदलकर राहजनी की वारदात को अंजाम देते थे। इस दौरान धमकाने के लिए हवाई फायर भी करते थे। गैंगके चार सदस्य दो बाइक पर सवार होकर छीने गए मोबाइल को बेचने के लिए ज रहे थे, इसी दौरान दो को दबोच लिया गया, जबकि एक बाइक पर सवार दो बदमाश भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश की जारही है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्त मेंआए बदमाश संदीप विश्वकर्मा पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा (निवासी सुल्तानापुर, भदोही) और संदीप कुमार बिंद पुत्र नीबूलाल बिंद (निवासी ग्राम वारी दशरथपुर, सुरियावाँ) का चालान भेज दिया है। दोनोंके खिलाफ सुरियावांथाने में पांच मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वालीटीम में एसओजी प्रभारी विनोद दुबे, सर्विलांस सेल प्रभारी प्रदीप सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुरियावां राकेश कुमार सिंह पूरी टीम के साथ शामिल रहे।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles