spot_img

Prayagraj : यातायात माह का शुभारंभ, सांसद रीता जोशी ने दिखाई हरी झंडी

Prayagraj: The beginning of the traffic month, MP Rita Joshi showed the green signal

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
नवंबर माह में प्रत्येक वर्ष चलाए जाने वाले यातायात जागरुकता माह का आज शुभारंभ किया गया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सुभाष चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वाहन और रैली को रवाना किया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सभी से ट्रैफिक रूल्स को फालो करने और हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की भी अपील की।

सांसद ने कहा, पहले से अब में काफी बदलाव आया है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है। कहा, जीवन बहुत अनमोल होता है। बेशक इसकी कीमत हम कभी न समझ पाएं, लेकिन हमारे अपनों के लिए, घरवालों के लिए यह जीवन काफी कीमती होता है। हम सभी को इसका महत्व समझना होगा।
जागरुकता कार्यक्रम को एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी डा. राकेश सिंह, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। एनसीसी के छात्रों ने सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील की।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles