spot_img

Pratapgarh : निकाय चुनावः मतदाता सूची के लिए सात नवंबर तक ली जाएंगी आपत्तियां

Pratapgarh: Municipal elections: Objections for voter list will be taken till November 7

एक नवंबर से शुरू हुआ मतदाता सूची को दुरुस्त करने का अभियान
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़: (Pratapgarh)
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निगम) ने जनपद की नगर पालिका परिषद बेल्हा, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी, कटरा मेंदनीगंज, कटरा गुलाब सिंह, मानधाता बाजार, गढ़वारा बाजार, अंतू, पट्टी, ढकवा, रामगंज, कोहड़ौर, रानीगंज, पृथ्वीगंज, सुवंसा बाजार, लालगंज, कुंडा, मानिकपुर, हीरागंज व डेरवा नगर पंचायत की मतदाता सूची के लिए दावे और आपत्तियां आज से स्वीकार की जा रही है। यह अभियान सात नवंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जारी नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के अनुसार नगर पालिका और जनपद की 18 नगर पंचायतों की ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, मतदान स्थलवार मतदान केंद्रों पर, संबंधित निकाय के कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) पर 31 अक्टूबर 2022 को अनंतिन प्रकाशन के लिए रखी गई थी।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत एक नवंबर (मंगलवार) से इस सूची पर दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सात नवंबर तक प्रकाशित निर्वाचक नामावली पर दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इस कार्य के लिए मतदान स्थलवार नियुक्त बीएलओ मतदान केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्दिष्ट अवधि में प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक निर्वाचक नामावली लेकर उपस्थित रहेगें और निर्वाचक नामावलियों का निरीक्षण करेगें एवं दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
सेक्टर आफिसर प्रतिदिन भ्रमण कर यह सुनिश्चित कराएंगे कि प्रत्येक मतदान केंद्रों व अन्य स्थलों पर कार्य के लिए नियुक्त बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्वाचक नामावली का निरीक्षण नियमित कराया जा रहा है और दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जा रही हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि क जनवरी 2022 तक 18 वर्ष या अधिक आयु के नागरिक जो निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं या संशोधन करवाना चाहते हैं, आज से सात नवंबर तक निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles