spot_img

Indore: मप्र : कुत्ते की जान लेने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Indore

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
इंदौर :(Indore)
इंदौर में एक कुत्ते (dog) की चाकू घोंप कर जान लेने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी (A police officer) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बाणगंगा क्षेत्र (The accused attacked Banganga area) में कुत्ते को इसलिए जान से मार डाला क्योंकि वह उन पर पिछले कई दिनों से भौंक रहा था।

बाणगंगा पुलिस थाने के एक उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल नगेले और मोहित बोयत के रूप में हुई है। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुत्ता उन पर पिछले कई दिनों से भौंक रहा था। रविवार रात कुत्ता उन पर फिर भौंका तो उन्होंने गुस्से में आकर इस जानवर पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

उप निरीक्षक ने बताया कि कुत्ते की जान लेने के मामले में पशु हितैषी संगठन “पीपुल फॉर एनिमल्स” की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles