spot_img

MUMBAI : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति का कार्यक्रम संपन्न

मुंबई : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से रविंद्र नाट्यमदिर प्रभादेवी में 30 सितंबर को तेरहवें जीवन गौरव एवं समाजभूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रकांत जगताप ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं समाज के इतने बड़े लोगों का सम्मान करने वाली टीम का हिस्सा हूं.

इस अवसर पर प्रो. एसएस यादव को प्रो. भीमराव आंबेडकर द्वारा जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बारह लोगों को समाजभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गायक शिरीष पवार को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ पैंथर नेता सयाजी वाघमारे, पूर्व सेल टैक्स आयुक्त रमेश चक्रे, प्रवीण मोरे और एड. बबन मोरे, रवि गरुड़, डॉ अरुण गंगावने, वरिष्ठ लेखक डॉ.नानावरे, वरिष्ठ पत्रकार संदीप सारंग, वरिष्ठ पत्रकार राजा आदाटे, अरुण सर पत्रकार दीपक भातोसे, उद्यमी अमोल यादव, जॉली मोरे, सीमाताई पाटिल, यूनिक एकेडमी के मंगेश खराते सर, अरुण पाटारे, राजन जाधव, प्रवीण गांगुरदेट, अविनाश सोनावने, अमित तांबे, माता रमई मेमोरियल,वर्ली के अमोल सालुंखे सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Explore our articles