Thane : जरूरतमंदों की सेवा करेगा क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट

0
258

ठाणे : समाज के जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट करेगा। ट्रस्ट की बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा, शादी और रोजगार को लेकर लोगों की सहायता करने कटिबद्ध रहेगा। ठाणे शहर के वागले इस्टेट स्थित शिवशांती प्रतिष्ठान कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में इस बात की जानकारी दी गई। इस अवसर पर चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी सदस्य समिति का भी गठन किया गया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि ठाणे शहर के विभिन्न भागों में चैरिटेबल ट्रस्ट के शाखा कार्यालयों का भी विस्तार किया जाएगा। संस्था के संस्थापक व कार्याध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह, रवि सिंह, अभिराम सिंह के मार्गदर्शन में संस्था के अध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा इस कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें विजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह, शैलेश सिंह को उपाध्यक्ष, दीपू सिंह को महासचिव, मनोज सिंह, सुनील सिंह को सचिव, प्रदीप सिंह को कोषाध्यक्ष तथा समरजीत सिंह, संजय सिंह, राजनाथ सिंह,अरविंद सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। साथ ही रवि सिंह को क्षत्रिय समाज विवाह मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन किया गया। संस्था द्वारा ठाणे जिला समिति का गठन किया गया।

जिसमें प्रमोद शाही को अध्यक्ष, जय सिंह ठाकुर, रमाशंकर सिंह को उपाध्यक्ष, एस एन सिंह व दिनेश सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही महिला ठाणे जिला समिति में मनीषा सिंह को अध्यक्षा, सुषमा सिंह व सरिता सिंह को उपाध्यक्षा नियुक्त किया गया। ठाणे जिला युवा समिति में रंजीत सिंह को अध्यक्ष, अमित सिंह जय प्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष तथा रजनीश सिंह व उमेश सिंह को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।