spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे की समय सारणी में विभिन्न महत्वपूर्ण परिवर्तन 1 अक्टूबर 2022 से होंगे प्रभावी

सेवाओं की कुल संख्या 1375 से बढ़कर 1383 

मुंबई : 1 अक्टूबर 2022 से लागू होने वाली वेस्टर्न रेलवे की मुंबई उपनगरीय प्रणाली की नई समय सारणी में, बेहतर यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय ट्रेनों हेतु कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। तदनुसार 1 अक्टूबर, 2022 से अतिरिक्त 12 गैर-एसी उपनगरीय सेवाएं और 31 एसी सेवाएं शुरू की जाएंगी, जबकि 50 सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

 वेस्टर्न रेलवे की नई उपनगरीय समय-सारणी की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं।

12 नई नॉन एसी सेवाएं शुरू की जाएंगी (अप दिशा में 7 सेवाएं और डाउन दिशा में 5 सेवाएं) जबकि 4 सेवाएं  निरस्‍त की गई हैं।

15 कोच सेवाओं में 27 सेवाओं की वृद्धि की गई है, जिससे कुल सेवाएं 79 से बढ़कर 106 हो जाएंगी।

वर्तमान में 79 पन्द्रह (15) कोच सेवाओं में से 30 सेवाएं शनिवार को नहीं चलती है, किंतु नई उपनगरीय समय सारणी में सभी 106  पंद्रह डिब्‍बा सेवाएं शनिवार को भी चलेंगी।

 93 अतिरिक्त 12 कोच सेवाओं को और बढ़ाने का प्रावधान किया गया है, जो चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 31 नई एसी सेवाएं शुरू की जाएंगी (अप दिशा में 15 सेवाएं और डाउन दिशा में 16 सेवाएं), जिससे इनकी मौजूदा  संख्‍या 48 सेवाओं से बढ़कर 79  सेवाएं हो जाएंगी। 79 सेवाओं में से 26 सेवाएं (अप दिशा में 13 सेवाएं और डाउन दिशा में 13 सेवाएं) शनिवार और रविवार को नॉन एसी सेवाओं के रूप में चलेंगी। 50 सेवाओं (अप दिशा में 23 सेवाएं और डाउन दिशा में 27 सेवाएं) का विस्तार किया गया है।
नई शुरू की गई अतिरिक्त 15 कोच वाली ट्रेन सेवाओं को समायोजित करने की दृष्टि से 23 सेवाओं (अप दिशा में 13 सेवाएं और डाउन दिशा में 10 सेवाएं) के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशनों में बदलाव किया गया है।

मुंबई उपनगरीय खंड पर चलने वाली सेवाओं की कुल संख्या 1375 से बढ़कर 1383 हो जाएगी जिसमें 112 हार्बर सेवाएं शामिल हैं।
डाउन दिशा में 5 नई सेवाओं में से 1 चर्चगेट से विरार तक फास्ट उपनगरीय सेवा होगी, जबकि शेष धीमी सेवाएं होंगी, चर्चगेट से बोरीवली तक 2 लोकल, अंधेरी से वसई रोड तक 1 और विरार से दहानू रोड स्टेशन तक 1 लोकल सेवा होगी।
अप दिशा में 7 नई सेवाओं में से, दहानू रोड से चर्चगेट और विरार से चर्चगेट तक एक-एक प्रत्येक फास्ट उपनगरीय सेवा, बोरीवली से चर्चगेट तक 2 धीमी उपनगरीय सेवाएं, विरार से बोरीवली तक 1 धीमी उपनगरीय सेवा, वसई रोड से अंधेरी तक 1 धीमी उपनगरीय सेवा और गोरेगांव से चर्चगेट तक 1 धीमी उपनगरीय सेवा।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles