spot_img

सुबह का गीत

यकीनन ये धरा, आकाश होगा,
हमें अपना, वही अहसास होगा।
मिलेंगे रोज चेहरे और किस्से,
मिलेंगे रोज इससे और उससे,
उजाले लौट आएंगे सुबह के,
हमारा घर, हमारे पास होगा।
कि फिर से बतकही का दौर होगा,
गली में आम का फि‍र बौर होगा,
तुम्हें फि‍र रोज दखेंगे नजर भर,
नहीं फिर आंख का उपवास होगा।
कि लौटेगा समय फि‍र क्यारियों में,
नहीं होगा कोई बीमारियों में,
हंसेंगे फूल मुरझाए हुए से,
महकती सांस में मधुमास होगा।


(यश मालवीय)

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles