spot_img

रोजाना एक कविता : आज पढ़िए युवा कवि मुकेश मेघ की खूबसूरत कविता

मैं तुमसे सच बोलूँगा
और बताऊँगा अपनी सारी बुराइयाँ
मैं तुमसे झूठ भी बोलूँगा
और दो-चार बुराइयाँ अपनी तरफ़ से
और जोड़ दूँगा..

फिर,
रखूँगा तुम्हारे सामने
अपना प्रेम प्रस्ताव
और,
इंतज़ार करूंगा
तुम्हारे द्वारा उसे
स्वीकार किए जाने का..

किसी को,
तमाम बुराइयों के साथ अपनाना
‘प्रेम’ की पुष्टि करता है..

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles