spot_img

Wellington : चोटिल सोढी न्यूजीलैंड की टी-20 टीम से बाहर

Wellington: Injured Sodhi Ruled Out of New Zealand's T20 Squad

वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड के लेग-स्पिनर ईश सोढी (New Zealand leg-spinner Ish Sodhi) अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज (T20 series against South Africa) से बाहर हो गए हैं। उन्हें शनिवार को बे ओवल में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय यह चोट लगी थी। स्कैन से पुष्टि हुई कि उनका अंगूठा टूट गया है। उन्हें कम से कम चार सप्ताह आराम की जरूरत होगी। दूसरे और तीसरे मैच में खेलने वाले लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) टीम से जुड़ गए हैं। न्यूजीलैंड अपनी पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेलेगा।

ये है टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), कैटेन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे (दोनों विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फोक्स, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनोक्स, कोल मैककांची, जिमी नीशम, टिम रॉबन्सिन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ

Explore our articles