spot_img

Washington: पेनसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका के दक्षिणी पेनसिल्वेनिया (southern Pennsylvania) में बुधवार को हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक (According to media reports) यह घटना उत्तर कोडोरस टाउनशिप (North Codorus Township) में हार रोड के उस क्षेत्र में हुई जो फिलाडेल्फिया से 100 मील पश्चिम में एक ग्रामीण समुदायिक क्षेत्र है। इस बीच पेनसिल्वेनिया राज्य पुलिस के आयुक्त क्रिस्टोफर पेरिस (Pennsylvania State Police Commissioner Christopher Paris) ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिकारी एक घरेलू प्रकरण की जांच के लिए घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी में शामिल व्यक्ति मारा गया। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने फायरिंग में मारे गए पुलिस अधिकारियो के बारे में कोई ब्योरा देने से इनकार कर दिया।

इस बीच फायरिंग की सूचना मिलने पर पेनसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles