spot_img

Washington: अमेजोन के संस्थापक बेजोस और सांचेज की सगाई जल्द

वाशिंगटन: (Washington) अमेजोन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी प्रेमिका लॉरेन सांचेज जल्द ही सगाई करेंगे। दोनों इस समय कान फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में हैं। लॉरेन पूर्व ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट हैं।

इस समय सांचेज दिल के आकार की अंगूठी पहन रही हैं। दोनों 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बेजोस अपनी पत्नी से तलाक ले चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम मैकेंजी स्कॉट है। दोनों के चार बच्चे हैं।

पेज सिक्स के अनुसार, मैकेंजी को तलाक के बाद 38 अरब डॉलर प्राप्त हुए। आधा हिस्सा उन्होंने दान कर दिया। सांचेज ने नवंबर 2022 में कहा कि वह ब्लू ओरिजिन के संस्थापक के नक्शे कदम पर चलने और अंतरिक्ष की यात्रा करने का इरादा रखती हैं। सांचेज की बेजोस से दूसरी शादी होगी। उनके पहले पति पैट्रिक व्हाइटसेल से दो बच्चे एला और इवान हैं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles