spot_img

Vasai : वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित की पहल को सफलता मिली

वसई-विरार की समस्याओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक
वसई : (Vasai)
वसई विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती स्नेहा ताई दुबे पंडित (Popular MLA of Vasai Assembly Constituency, Smt. Sneha Tai Dubey Pandit) ने वसई-विरार क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण नागरिक समस्याओं को लेकर महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से 15 फरवरी 2025 से लगातार संवाद करते हुए एक विशेष बैठक की मांग की थी।

उनकी लगातार की गई मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने आगामी बुधवार, दिनांक 16 जुलाई 2025 को मंत्रिमंडल सभागार, विधान भवन, मुंबई में वसई-विरार की समस्याओं पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस बैठक में पानी की समस्या, वसई की ट्रैफिक जाम की स्थिति, आधुनिक अस्पतालों व स्कूलों की आवश्यकता, अतिक्रमण, और ओसी (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट) न होने वाली इमारतों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वसई-विरार के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

इस बैठक में विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित वसई निवासियों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी समस्याएं (MLA Sneha Tai Dubey Pandit will raise problems related to the daily life of Vasai residents) उठाएंगी। बैठक में सांसद हेमंत सवरा और विधायक राजन नाइक (MP Hemant Savra and MLA Rajan Naik) को भी आमंत्रित किया गया है

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles