spot_img

Varanasi: मार्कंडेय महादेव घाट पर गंगा में डुबकी लगा रहा युवक गहरे पानी में समाया, मौत

वाराणसी:(Varanasi) मार्कंडेय महादेव धाम (Markandeya Mahadev Dham) में दर्शन पूजन के लिए आया युवक सोमवार को गंगा में नहाते समय गहरे पानी में समा गया। जब तक लोग बचा पाते उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस घाट पर पहुंच गई।

सारनाथ क्षेत्र के सरिया परशुराम निवासी सूरज पटेल (25) अपने दोस्तों के साथ मार्कंडेय महादेव आया था। दर्शन पूजन के पूर्व वह घाट पर गंगा स्नान के लिए चला गया। नहाते समय उसने जैसे ही गंगा में डुबकी लगाई फिसल कर गहरे पानी में चला गया। यह देख साथ आए दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग भी जुट गए। सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी और कैथी चौकी इंचार्ज गोताखोरों को लेकर घाट पर पहुंचे। गोताखोरों ने लगभग चार—पॉच घंट के परिश्रम के बाद गंगा से शव को बाहर निकाल लिया। साथ आए दोस्त लकी, सोनू यादव ,प्रमोद राजभर ,मंगल राजभर, रोहित कनौजिया सूरज का शव देख बिलख पड़े। सूचना पर परिजन भी घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tehran/Washington : ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा।...

Explore our articles