
उल्हासनगर : पूरे देश की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार डॉ. बाबासाहेब आबेडकर के संविधान के कारण मिला है। महिलाओं को उस अधिकार का सही उपयोग करना चाहिए। ऐसा भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने शुक्रवार को उल्हासनगर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान व्यक्त की है। इस अवसर पर ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब व सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को पार्टी की सभी महिला पदाधिकारियों से जोड़ा जाय, जिससे पार्टी के अंदरुनी मुद्दों पर बात किया जा सके। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए जन धन योजना, घर में शौचालय बनाने के लिए अनुदान, सुकन्या योजना, महिलाओं के लिए बैंक खाता खोलने की अपील जैसे विभिन्न विषयों पर टिप्पणी की। शिंदे-फडणवीसा की सरकार राज्य में हमारी सरकार है। महिलाओं को जागरूक करते हुए बतायी कि वर्तमान में महिलाओं को अधिक सशक्त होना चाहिए। और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, पुलिस स्टेशन में शिकायत, सामाजिक कार्यों में आने वाली कठिनाइयों के प्रति जागरुक होना चाहिए।
सामाजिक कार्य करते समय होने वाली दिक्कतों का सामना करें
सामाजिक कार्य करते समय होने वाली दिक्कतों पर भाजपा की महिलाएं काम करें। ऐसा अपील चित्रा वाघ ने की है। उल्हासनगर जिला महिला अध्यक्ष के नेतृत्व में टाउन हॉल में कार्यक्रम रखा गया था। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की तरफ मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही भाजपा की महिला नेता चित्रा वाघ ने उक्त बात कही। मेले में भाजपा के भाजपा जिल्हा अध्यक्ष श्री जमनू पुरसवानी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी मढवी,संघटन मंत्री श्री मनोहर खेमचंदानी,महासचिव श्री राजेश वधारिया,पूर्व नगरसेवक श्री महेश सुखरामानी,श्री प्रदीप रामचंदानी,पूर्व नगरसेविका श्रीमती अर्चना करणकाले,भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिल्हा उपाध्यक्ष श्री कमल पंजाबी,उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष फुलचंद यादव,मंडल अध्यक्ष विक्की गुरणांनी,विक्की मेनगवाणी,चंद्रशेखर यादव,विनायकी पाटील,व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


