spot_img

ULHASNAGAR : शिक्षक मतदार संघ चुनाव प्रचार के लिए भाजपा नगरसेवक महेश सुखरामनी के वार्ड में आए मंत्री

उल्हासनगर : सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री रविंद्र चव्हाण के अध्यक्षता में कोंकण विभाग शिक्षक मतदार संघ चुनाव के भारतीय जनता पार्टी, बालसाहेबांची शिवसेना, आर पी आई महायुति के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर बारकू म्हात्रे के प्रचार हेतु उल्हासनगर आए। 21 जनवरी उल्हासनगर कैम्प 5 में स्थित स्वामी हंसमुनि डिग्री कॉलेज व् उल्हासनगर कैम्प दो में स्थित झूलेलाल स्कूल में शिक्षकों से मुलाकत किया। विधायक किशन कथोरे, विधायक कुमार आयलानी, विधायक बालाजी किणीकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जमनु पुरुस्वानी , पूर्व भाजपा नगरसेवक महेश सुखरामनी,राजेश वधारिया,नरेंद्र राजानी ,प्रदीप रामचंदानी ,राजू जग्यासी ,मनोहर खेमचंदानी ,सिंधु शर्मा , शिवसेना शिंदे गट प्रमुख राजेन्द्र सिंह भुल्लर (महाराज) ,अरुण आशान ,ज्योति पाटिल , प्रशांत पाटिल दीपक रंगीला आदि शिक्षक-शिक्षिका मान्यवर उपस्थित थे। झूलेलाल स्कूल भाजपा नगरसेवक महेश सुखरामनी के वार्ड में आता है, जहां पर भाजपा मंत्री रविन्द्र चव्हाण ने शिक्षक शिक्षिकाओं से मुलाकात किया और भाजपा उम्मीदवार को अपना वोट देने के लिए अपील किया।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles