spot_img

Ulhasnagar : उल्हासनगर में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति 200 घरों में घुसा पानी

उल्हासनगर: (Ulhasnagar) भारी बारिश ने शहर के भारत नगर, अशोक सम्राट नगर सहित कई निचले इलाकों को बुरी तरह (Heavy rains badly affected many low-lying areas of the city including Bharat Nagar, Ashok Samrat Nagar) प्रभावित किया। लगातार तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण उल्हास नदी और वालधुनी नालों का पानी घरों में घुस गया। अचानक आई इस बाढ़ से लगभग 200 घर प्रभावित हुए और नागरिकों को घरेलू सामान बाहर निकालने का भी मौका नहीं मिला।

घरेलू सामग्री और वाहन डूबे पानी घुसने से घरों में रखा अनाज, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह खराब हो गई। कई घरों में टीवी और दोपहिया वाहन भी पानी में डूब गए। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। फिलहाल लोग अपने घरों से पानी निकालने और सामान बचाने में लगे हैं। स्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. बालाजी किणीकर (MLA Dr. Balaji Kinikar) ने आपातकालीन सेवाओं को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं शिवसेना के स्थानीय कार्यकर्ता संदीप डोंगरे (local Shiv Sena worker Sandeep Dongre) ने बताया कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

थारा सिंह दरबार (Thara Singh Darbar)ने बढ़ाया मदद का हाथ उल्हासनगर के 17 सेक्शन स्थित थारा सिंह दरबार ने एक बार फिर मुश्किल समय में मदद का हाथ बढ़ाया है। यहां 24 घंटे मुफ्त लंगर सेवा शुरू की गई है और प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। दरबार के प्रमुख टिल्लू भाई साहब (Tillu Bhai Saheb) ने कहा कि “दरबार के द्वार ऐसे विकट समय के लिए हमेशा खुले हैं, कोई भूखा नहीं सोना चाहिए।”

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयर का काम पूरा, फिर से उड़ान पूर्ववत: मुरलीधर मोहोल

मुंबई : (Mumbai) केंद्रीय नागरी उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने शनिवार को बताया कि...

Explore our articles