spot_img

ULHASNAGAR : मनपा का चुनाव करवाकर मतदाताओं को मूल अधिकार दिया जाय: भरत गंगोत्री

उल्हासनगर : महाराष्ट्र व ठाणे जिले के नगरपालिका व महानगर पालिका का चुनाव पिछले दो साल नहीं हुआ है। स्थानीय स्वराज्य संस्था का चुनाव जल्द से जल्द किया जाय और नागरिकों को मूल अधिकार दिया जाय। ऐसा अपील राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेश सचिव भरत गंगोत्री ने की है। मतदाता, मुख्य चुनाव आयुक्त, महाराष्ट्र राज्य, जिला दंडाधिकारी, ठाणे जिला, तहसीलदार, उल्हासनगर आयुक्त व प्रशासक, उल्हासनगर महानगरपालिका, उल्हासनगर महानगरपालिका की जनता एंव मतदाताओं द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों का 5 साल का कार्यकाल 4 अप्रैल 2022 को समाप्त हो गया है। आज 7 महीना बित चुका है। यह 7 महीने का कार्यकाल प्रशासक के हाथ में है। उल्हासनगर मनपा आयुक्त सर्वेक्षक रहे। साथ ही में सहायक अतिरिक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त, उपायुक्त सहित दर्जनों अधिकारियों व सैकड़ों कर्मचारियों की टीम ने शहर के मामलों को व्यवस्थित ढंग से संभाला। सात महीने के कार्यकाल में न कोई नगरसेवक, न कोई महापौर, उपमहापौर, न स्थायी समिति सभापति, न कोई विशेष समिति अध्यक्ष, प्रशासनिक व्यवस्था के बाद शहर का संचालन सुचारू रूप से जारी है।


2017 से 2022 तक 5 साल के कार्यकाल में महानगर पालिका सदन में स्थानीय स्वशासन चुनाव में उल्हासनगर के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सेवा करने का अवसर दिया है। गड्ढों को भरना, नालियों की सफाई, सड़क के कार्य, जल वितरण, आपात स्थितियों से निपटना, कर संग्रह करना, जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के सहयोग से शहर के विकास में अपना योगदान दिया। एक तरफ चुनाव आयोग राज्य भर में नए और युवा मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए मतदाता सत्यापन अभियान चला रहे है, तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने पिछले दो साल से स्थानीय मनपा का चुनाव नहीं किया गया हैं। उल्हासनगर महानगरपालिका में केवल 7 महीने का प्रशासनिक शासन है। प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। परन्तु पिछले 5 वर्षों से जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है और हमें वोट दिया है। स्थानीय स्वशासन के चुनाव जल्दी करवाया जाय और मतदाताओं के मूल अधिकारों को सुरक्षित किया जाय। साथ ही प्रशासन के सहयोग से जनप्रतिनिधियों को जन सेवा का लाभ मिलता रहे। ऐसा अपील चुनाव आयोग की ओर से राकांपा के प्रदेश सचिव भरत गंगोत्री ने किया है।

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

Explore our articles