spot_img

Udaipur: विद्या निकेतन बदनोर हवेली में बनेगा घूमंतु छात्रावास

उदयपुर:(Udaipur) भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास व घूमंतु जाति उत्थान द्वारा उदयपुर के विद्या निकेतन बदनोर की हवेली में घूमंतु छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए आरंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उदयपुर स्थित विद्या निकेतन बदनोर हवेली में हुई बैठक में प्रांत सह घूमंतु कार्य संयोजक पुष्कर लोहार ने बताया कि आने वाले समय में बदनोर की हवेली स्थित परिसर में छात्रावास की योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज की मुख्यधारा से कटे हुए घूमंतु समाज को पुनः समाज में जोड़कर मुख्यधारा में लाना है। इसके लिए न्यास द्वारा प्रयत्न किये जा रहे है, इसी कड़ी में बाल संस्कार और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कड़ी छात्रावास है।

इस बैठक में विद्यालय समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह तंवर, भारतीय संस्कृति अभुत्थान न्यास के ललित इंद्रावत और घूमंतु उत्थान न्यास से जुड़े मगन जोशी, हेमेंद्र मालवीय, विनय बोहरा, राजनाथ मेहर कार्यकर्ता ने विचार व्यक्त किए।

Explore our articles