spot_img

Town: कस्बा में भिड़े टीएमसी के दो गुट, बमबाजी का आरोप

कस्बा:(Town) लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। शनिवार के बाद रविवार को भी कस्बा के इंदु पार्क इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए।

आरोप है कि शनिवार की रात बाहरी अपराधियों ने इलाके में तांडव चलाया था। फिर रविवार दोपहर पूर्व पार्षद सुशांत घोष और उनके गुट ने वर्तमान पार्षद लिपिका मन्ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद फिर रविवार रात भी इलाके में हमला हुआ। हालांकि, पार्षद लिपिका मन्ना की प्रतिक्रिया खबर लिखे जाने तक नहीं मिल पाई थी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजडांगा इंदुपार्क वार्ड नंबर 107 में शनिवार की रात हमला किया गया था। इस लोकसभा चुनाव में इस वार्ड में तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है। लिपिका का गुट इसका दोष पूर्व पार्षद सुशांत घोष और उनके समर्थकों पर मढ़ रहा है। इसके बाद आरोप लगा कि लिपिका मन्ना का गुट इलाके में जाकर चरणबद्ध तरीके से हमले कर रहा है।

आरोप है कि रात में लाइट बंद कर बमबाजी की गई। मौके से गोलियों के खोखे मिले हैं। कस्बा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, ””लिपिका मन्ना के लड़के महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। सुशांत कुमार घोष ने कहा, ””चुनाव नतीजे आने के बाद से यह घटना चल रही है। ये अत्याचार उन लोगों पर चुन-चुन कर किया जा रहा है जो इतने सालों से टीएमसी काम कर रहे हैं। मैंने घटना की जानकारी जिला अध्यक्ष देवाशीष कुमार को दी है। लेकिन अज्ञात कारण से पुलिस उन्हें कुछ नहीं कर रही है। कल थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद बदमाश बेलगाम हो गये। पार्टी नेतृत्व और ममता बनर्जी से मेरा अनुरोध है कि वे खुद इस मामले को देखें, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है।””

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles