spot_img

TORONTO : कैनेडियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे कार्लोस अल्कराज, बेन शेल्टन को दी शिकस्त

टोरंटो: (TORONTO) दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने कैनेडियन मास्टर्स 1000 इवेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। अल्कराज ने पहले दौर में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को शिकस्ट दी।
अल्कराज पिछली गर्मियों में मॉन्ट्रियल में कैनेडियन मास्टर्स 1000 इवेंट में एक बार पहले भी खेल चुके हैं, जहां उनका पहला मुकाबला टॉमी पॉल से हुआ था।

मैच के लिए सेंटर कोर्ट खचाखच भरा हुआ था और अल्कराज के बाहर निकलते ही जोरदार स्वागत किया गया। शेल्टन ने उन्हें जल्दी ही परखा और पूरे मैच के दौरान अल्कराज को कड़ी चुनौती दी। हालांकि अल्कराज ने यह मुकाबला 6-3, 7-6(3) से जीता।जीत के बाद अल्काराज ने कहा, “यह वास्तव में बहुत अच्छा था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने यहां टोरंटो में अपने पहले मैच का भरपूर आनंद लिया। ऐसा लगता है जैसे मैं कई वर्षों से यहां खेल रहा हूं।”उनका अगला मुकाबला गुरुवार शाम को 15वीं वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हर्काज़ से होगा।

Explore our articles