Home latest Thanjavur : तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में केरल के दो तीर्थयात्रियों की...

Thanjavur : तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में केरल के दो तीर्थयात्रियों की मौत

0
143
Thanjavur: Two pilgrims from Kerala killed in road accident in Tamil Nadu

तंजावुर : (Thanjavur) तमिलनाडु के तंजावुर जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में केरल के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि त्रिशूर के रहने वाले दोनों मृतकों की उम्र 63 वर्ष और नौ वर्ष थी। यात्रा के दौरान ओरथनडु के पास वाहन पलट जाने से दोनों की मौत हो गई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दोनों तीर्थयात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों को को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।स्टालिन ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया गया है। उनका इलाज तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।