
ठाणे : ठाणे के डोकाली परिसर में रहने वाली एक महिला बिजली बिजली उपभोक्ता के पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एमएसईबी के कार्यालय से बोल रहा है। बिल अपडेट करने के लिए उन्होंने जो लिंक भेजा है,कृपया उन्हें आप ओपन करें। जैसे ही महिला ने उस लिंक को ओपन किया,उसके खाते से एक लाख से अधिक की रकम निकाल ली गई। महिला बिजली उपभोक्ता ने इस जालसाजी को लेकर कपूरबावड़ी पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कामकाजी महिला है। फोन करने वाले ने बताया कि बिल अपडेट करने हेतु भेजे गए लिंक को ओपन करना जरूरी है। तब जाकर ही बिजली बिल अपडेट होगा। इसी बात के झांसे में महिला आ गईऔर उसने उस लिंक को ओपन किया। लिंक के ओपन करने के साथ ही उस महिला के बैंक खाते से एक लाख 940 रुपए की अवैध निकासी हो गई। स्थानीय पुलिस में इसको लेकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।


