Thane: ठाणे पर मंडराया पेयजल का संकट

0
187

कीचड़.कचरा से जलापूर्ति बाधित
ठाणे : जुलाई महीने में ठाणे जिले और जिले के शहरी भागों में अब तक जमकर बारिश हो रही है। लेकिन इसके बाद भी ठाणे शहर को आने वाले 4 दिनों में गंभीर पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी ठाणे मनपा प्रशासन ने दी है।

कहा गया है कि शहर के लोग इसके लिए तैयार रहें और घर में पानी भंडारण कर ले। ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जुलाई महीने में हुई बारिश के चलते भातसा नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ के पानी के साथ कीचड़ और कचरा आकर जमा हो गया है। पानी के साथ आया कीचड़ और कचरा पिसे जल शुद्धिकरण केंद्र के पंप के स्ट्रेनर में फंस गया है। पंप का फ्लो कम हो चुका है।

पंप की क्षमता प्रभावित हुई है।
इस स्थिति को देखते हुए ठाणे मनपा प्रशासन ने नागरिकों को आगाह किया है कि जब तक बारिश और बाद में कमी नहीं आएगी तब तक जलापूर्ति में बाधाएं आती रहेगी । इस स्थिति में जल शुद्धि केंद्र के पंप में फंसे कचरे और कीचड़ से मुक्ति नहीं मिल पाएगी। आवश्यक मांग के हिसाब से जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। इस संभावना को देखते हुए ठाणे मनपा प्रशासन ने आगाह किया है कि ठाणे शहर में आगामी चार दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।
ठाणे मनपा प्रशासन ने निर्देश दिया है कि शहर के नागरिक समय रहते हुए अपने घरों में पानी का भंडारण कर ले और प्रशासन को अपना सहयोग दें।