spot_img

THANE : पार्किंग में रखे वाहन हो रहे आग का शिकार

ठाणे : ठाणे शहर में पार्किंग में रखे वाहनों में आग लगने की घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की नींद हराम कर दी है । कुछ दिन पहले हरदास नगर में भी वाहनों में आग लगी थी। वह घटना अभी चर्चा में बना ही था कि एक बार फिर ठाणे के गोकुल नगर में एक कार और दो रिक्षा में आग लग गई।मंगलवार को सवेरे 6:19 बजे नवनीत मोटर के समीप, गोकुल नगर स्थित एक कार और दो रिक्शा में अचानक आग लगी । इसको लेकर राबोडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है । जबकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ठाणे मनपा आपत्ति व्यवस्थापन की जानकारी के अनुसार गोकुल, नगर नवनीत मोटर्स के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक चार पहिया वाहन में एकाएक आग लगी। यह आग कुछ ही देर में दो ऑटो रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। कार मालिक का नाम शामलाल गुप्ता बताया गया है । वही दो ऑटो रिक्शा जो आग में जले उसके मालिक सूर्यकांत मस्कर आणि तांबोली जाफर अहमद हैं।

Lucknow : राष्ट्रधर्म के सच्चे उपासक थे छत्रपतिः योगी आदित्यनाथ

जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा-शिवाजी महाराज का जीवन प्रेरणादायीलखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi...

Explore our articles