Home latest Thane : ठाणे में कोविड-19 के दो नए मामले, इलाजरत मरीजों की...

Thane : ठाणे में कोविड-19 के दो नए मामले, इलाजरत मरीजों की संख्या 10

0
215

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 (new cases of Kovid-19) महामारी के दो नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,47,412 हो गई है।बुधवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों का पता मंगलवार को चला।उन्होंने बताया कि जिले में इलाजरत मरीजों की संख्या 10 है। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मंगलवार को किसी मरीज की मौत न होने की वजह से जिले में कोविड महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 11,971 पर स्थिर रही।उन्होंने कहा कि अब तक 7,36,199 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here