spot_img

THANE : 24 घंटे में आग लगने की तीन घटनाएं

ठाणे : ठाणे शहर में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की तीन घटना सामने आई । इस बारे में जानकारी देते हुए ठाणे मनप्पा आपत्ति व्यवस्थापन विभाग ने बताया कि आग लगने की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बंद रेफ्रिजरेटर में आग लगी। इसके साथ ही कचरे में भी आग लगी,जबकि आगजनी की तीसरी घटना का शिकार भंगार वाहन हुआ। शनिवार की मध्यरात्रि में अन्नपूर्णा निवास (मालिक:- लक्ष्मीकांत उदावंत) आंबेडकर रोड, उथळसर, ठाणे (प.) में घर के टेरिस के ऊपर रखें रेफ्रिजरेटर के यूनिट में आग लगी। जिसे दमकल विभाग ने आकर बुझाया। जबकि आग लगने की दूसरी घटना रविवार को सवेरे 4:15 बजे महापे रोड, शील फाटा, शीळ, ठाणे की सड़कों पर पार्क किए गए भंगार वाहन में किसी कारण बस आग लग गई । दमकल विभाग ने घटनास्थल पर जाकर आग बुझाया। वही आग लगने की तीसरी घटना नानी पार्क जवल, मेंटल हॉस्पिटल के समीप, बंजारा वस्ती, वागळे इस्टेट, ठाणे (प.) में हुई । यहां रखे कचरे में आग लगने के कारण पैड भी जला। दमकल कर्मियों ने आकर उसे भी बुझाया।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles