spot_img

THANE : तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

ठाणे : ठाणे के कोपरी परिसर स्थित आनंद नगर में रहने वाले कुख्यात अपराधी सचिन गणपत गोले को 1 वर्ष के लिए 5 जिलों से तड़ीपार किया गया था। यह तड़ीपारी पुलिस परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त के आदेश पर हुई थी, लेकिन इसके बाद भी तड़ीपार आरोपी कोपरी परिसर में छिपकर रह रहा था। आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सचिन गोले को 5 मार्च 2022 को ठाणे, मुंबई, मुंबई उपनगर,नवी मुंबई, रायगड, पालघर जिले से 1 वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था। आरोपी गोले तड़ीपारी आदेश का उल्लंघन कर परिसर में रह रहा था, लेकिन रविवार को सबेरे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आदेश उल्लंघन को लेकर मामले दर्ज किए गए हैं । ऐसी जानकारी देते हुए कोपरी पुलिस ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

New Delhi : अब सीएनजी पर पड़ा पश्चिम एशिया जंग का असर, टॉरेंट गैस ने कीमत में बढ़ोतरी की

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट (ongoing crisis in West Asia) का असर अब धीरे-धीरे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles