spot_img

THANE : ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे शहर के कोपरी में देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो किशोरियों सहित तीन लोगों को मुक्त कराया गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, ठाणे अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने बुधवार को एक महिला को तब गिरफ्तार किया, जब वह इस बाबत कथित रूप से सौदेबाज़ी कर रही थी। उन्होंने कहा, हमने 16-17 वर्ष की दो लड़कियों और 28 वर्षीय एक महिला को मुक्त कराया है। देह व्यापार शहर के एक रिहायशी इलाके में चल रहा था। कोपरी थाने में भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai : फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर चलीं गोलियां, जांच शुरू

मुंबई : (Mumbai) के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (film director Rohit Shetty) के आवास के बाहर देर रात फायरिंग की...

Explore our articles