spot_img

Thane: गणेश मूर्ती विसर्जना के लिए ऑनलाईन टाईम स्लॉट बुकिंग कार्यशाला

ठाणे : इस बार भी गणेशोत्सव को लेकर ठाणे मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। उसी आदेश के क्रम में आज ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग हेतु कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन ठाणे मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्हारा सभागृह में किया गया।जबकि गणेश मूर्ती विसर्जन के लिए ऑनलाईन टाईम स्लॉट बुकिंग कार्यशाळा में उप आयुक्त अनघा कदम, सोबत प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी मनीषा प्रधान ने कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।

इस बार भी नागरिकों को गणपति विसर्जन हेतु ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग करने का आग्रह मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने किया है। ठाणे मनपा प्रशासन ने इस बार भी पर्यावरणपूरक गणेश विसर्जन की व्यवस्था की है। जिसके तहत 13 कृत्रिम तालाब, 20 मूर्ति स्वीकृति केंद्र और खड़ी किनारे सात विसर्जन घाट आदि उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसी पहल कोरोना संकट को देखते हुए ठाणे मनपा प्रशासन कर रहा है। ताकि एक स्थान पर अधिक से अधिक भीड़ को जमा होने से रोका जा सके।
ठाणे शहर के सार्वजनिक मंडल और घरेलू गणपति मूर्तियों का विसर्जन करने हेतु वे ठाणे महानगरपालिका के वेबसाइट . http://tmc.visarjansiots.com/ पर जाकर टाइम स्लॉट बुक करवा सकते हैं। बताया गया है कि टाइम स्लॉट बुक करवाने के बाद उन्हें क्यूआर के साथ पावती उपलब्ध होगा। वेबसाइट पर टाइम् स्लाटर बुकिंग सुविधा दिनांक २६ अगस्त २०२२ से शुरू किया गया है । सभी कृत्रिम तालाब व मूर्ति स्वीकृति केंद्र के लिए दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक स्लॉट खुले किए गए हैं। यह स्लॉट डेड दिन, 5 दिन, गौरी विसर्जन, सात दिवस विसर्जन और अनंत चतुर्थी दिन विसर्जन के लिए उपलब्ध होगा । रात्रि 12:00 बजे स्लॉट बुकिंग बंद होने वाला है।

वही ठाणे मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने कहा है कि जिन नागरिकों में टाइम स्लॉट बुकिंग नहीं करवाया है तो उन्हें अपने गणपति का विसर्जन लाइन लगाकर करना होगा। लेकिन ऐसी भीड़भाड़ को टालने के लिए वे टाइम स्लॉट बुकिंग करवाते हैं तो उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। 4 फुट से अधिक ऊंची मूर्ति मूर्तियों के विसर्जन के लिए साथ विसर्जन घाट की व्यवस्था की गई है । इसके लिए स्लाटर बुकिंग की आवश्यकता नहीं है।

Explore our articles