spot_img

THANE : ठाणे शहर में बुधवार को जलापूर्ति नहीं

12 घंटे तक बंद रहेगा जलापूर्ति

ठाणे : ठाणे मनपा के पिसे उदंचन केंद्र व टेमघर जल शुद्धिकरण केंद्र में एचटी सबस्टेशन में तकनीकी मरम्मत के साथ शहर के विभिन्न स्थानों के जलवाहिनी की मरम्मत की जाएगी। साथ ही जयभवानीनगर श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण से प्रभावित पंपिंग स्टेशन के वाटर चैनल और हाई प्रेशर पैनल को बुधवार को स्थानांतरित किया जाएगा। बुधवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ठाणे नगर निगम की अपनी जलापूर्ति योजना का 12 घंटे का बंद रहेगा। इस दौरान ठाणे मनपा को एसटीईएम प्राधिकरण के माध्यम से जलापूर्ति जारी रहेगी।’
बुधवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ठाणे शहर के इंदिरानगर, रामनगर, श्रीनगर, लोकमान्य नगर, रूपदेवी, येउर, डिफेंस, विट्ठल क्रीडा मंडल, किसननगर आदि क्षेत्रों में 12 घंटे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। साथ ही शेष ठाणे शहर में भी कम दबाव में पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। उपरोक्त शटडाउन के कारण अगले 1 से 2 दिनों तक पानी की आपूर्ति अपनी पूर्व स्थिति में आने तक कम दबाव में जल आपूर्ति की संभावना बनी हुई है। हालांकि, ठाणे मनपा की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का सही तरीके से भंडारण कर संभाल कर पानी का उपयोग करें।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles