spot_img

THANE : आठ करोड़ का नकली नोट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पालघर के होती है गोदाम में नोटों की छपाई

ठाणे : ठाणे पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को पकड़ा। ये दोनों आरोपी कार में सवार थे। जिन्हें गायमुख चौपाटी पर पकड़ा गया। इन आरोपियों के पास से 2000 नोट के 8 करोड़ मूल्य के नकली नोट बरामद हुए। सबसे अहम बात यह है कि इस नकली नोट की छपाई पालघर स्थित एक गोदाम में किया जाता था। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ठाणे अपराध अन्वेषण शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इन नकली नोटों की सप्लाई कहां-कहां इस गिरोह द्वारा किया जाता था। ठाणे पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा के युनिट -5 को गुप्त जानकारी मिली कि दो व्यक्ति 2000 के नकली नोट लाकर बेचने आने वाले हैं। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद यूनिट 5 की टीम ने जाल बिछाया। घोड़बंदर के गायमुख चौपाटी पर इनोवा कार से आए दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के पास से 2000 मूल्य के 8 करोड़ के नकली नोट बरामद हुए। विकास घोडके ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राम शर्मा (52) और राजेंद्र राऊत (58) है।

2000 के नकली नोटों की बाजार में बिक्री के लिए अलग से तंत्र बनाया गया
गिरफ्तार आरोपी राम शर्मा , पेनिन्सुला पार्क, न्यू विवा कॉलेज रोड, बोलींज, विरार (प) का और राजेंद्र राऊत, परनाई नाका, शिवप्रभा हॉटेल समोर, कुरगाव का निवासी है। जांच पड़ताल में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 2000 मूल्य के नकली नोटों की छपाई पालघर में स्थित एक गोदाम में किया जाता था। यहां तीसरे आरोपी मदन चौहान की मदद से 2000 मूल्य के नकली नोटों की छपाई की जा रही थी। आरोपी 8 करोड़ मूल्य का नकली नोट बेचने इनोवा कार से ठाणे आया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके का कहना है कि पालघर में टेक इंडस्ट्रियल इस्टेट में कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से 2000 का नकली नोट तैयार किया जाता था। यह नकली नोट पूरी तरह हूबहू डिजाइन किया गया था। छापे में 2000 के नकली नोटों की बाजार में बिक्री के लिए अलग से तंत्र बनाया गया होगा। उसमें नए नए लोगों को जोड़ा गया होगा। ऐसी आशंका पुलिस ने व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में अन्य कई लोगों की भी सहभागिता हो सकती है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles