spot_img

THANE : महिला शक्ति को मजबूती दे रही है भाजपा

ठाणे : दिवा उपनगर में भाजपा को विशेष मजबूती देने हेतु महिला शक्ति को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में कई महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा रही है। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद दिया जा रहा है। भाजपा की ठाणे शहर महिला अध्यक्षा मृणाल पेंडसे के मार्गदर्शन में दिवा में कई महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। दिवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठाणे शहर भाजपा महिला अध्यक्ष मृणाल पेंडसे के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए भाजपा की ठाणे शहर जिला महिला अध्यक्षा मृणाल पेंडसे ने कहा कि ठाणे शहर में पार्टी का विस्तार शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है और उनके ही मार्गदर्शन में महिला शक्ति को भी संगठन के साथ जोड़ा जा रहा है। ऊर्जावान महिलाओं को पार्टी में विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है।

पेंडसे ने ज्योति पाटील के नेतृत्व क्षमता की सराहना की
दिवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मृणाल पेंडसे के साथ ही ठाणे शहर भाजपा के महासचिव कैलाश म्हात्रे, दिवा शहर मंडल अध्यक्ष रोहिदास मुंडे और दिवा शहर महिला अध्यक्षा ज्योति राजकांत पाटील भी उपस्थित रहीं। पेंडसे ने ज्योति पाटील के नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कहा कि जिस तरह जन समस्याओं को लेकर वे आक्रामक रही हैं, उससे पार्टी को हर स्तर पर एक नया बल मिला है। निकट भविष्य में पार्टी यहां और भी अधिक मजबूत होगी और अधिक से अधिक महिला शक्ति पार्टी के साथ जुड़ेगी।
इस अवसर पर सुहासिनी मुलेकर को दिवा महासचिव, साधना सिंह को महासचिव , अमिता तांबे को दिवा उपाध्यक्ष पद, उत्तर भारतीय महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता प्रजापति पद,अनुसूचित जाति महिला मोर्चा अध्यक्षा पद सोनाली वीर, युवती मोर्चा में कु. विनीता महेश दांडेकर की नियुक्ति की गई। मृणाल पेंडसे ने कहा कि ज्योति पाटिल की अगुवाई में दिवा में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। भाजपा की महिला शक्ति यहां के आम लोगों का विश्वास अपने कार्यों द्वारा जीत रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles