Home latest THANE : हल्दी कुमकुम समारोह में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

THANE : हल्दी कुमकुम समारोह में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

0
485

ठाणे : ठाणे शहर के आनंद पार्क में आनंद पार्क मित्र मंडल अध्यक्षा हेमलता अनंत तरे और पूर्व नगरसेविका शिवसेना ठाणे जिला महिला उपसंगठक महेश्वरी तरे के संयुक्त तत्वावधान में हल्दी कुमकुम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुई। जबकि इस आयोजन में पूर्व नगरसेवक और शिवसेना के ठाणे शहर समन्वयक संजय तरे का विशेष योगदान रहा । इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला शक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।विदित हो कि शिवसेना उपनेता स्वर्गीय अनंत तरे के मार्गदर्शन में आनंद पार्क में दशकों से हल्दी कुंकु समारोह का आयोजन महिलाओं के लिए होता रहा है। उसी परंपरा को कायम रखते हुए पूर्व नगरसेविका महेश्वरी तरे ने इसका आयोजन किया।
हल्दी कुमकुम समारोह में शामिल होने वाली महिलाओं ने महेश्वरी तरे और डॉक्टर प्राजक्ता तरे के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व नगरसेवक संजय तरे का सराहनीय योगदान रहा
आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगरसेविका नंदिनी विचारे, नम्रता कोली, रागिनी बेरीशेट्टी, प्रमिला भांगे, विद्या कदम, विशाखा खटाल, अपेक्षा यादव, वैशाली मोरे राजश्री सुर्वे, कविता नार्वेकर, वर्षा पाटील, डॉक्टर दक्षता तरे, डॉ तस्मीन अवदूत और निशिता तरे आदि शामिल हुई न। वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व नगरसेवक संजय तरे का सराहनीय योगदान रहा । जबकि संतोष दंत, सत्यवान कदम, संतोष गव गवई, सुनील भोईर और जितेंद्र राणे ने भी अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here