spot_img

Thane : ठाणे में आग की घटना के 48 घंटे बाद ईंधन पाइपलाइन में दरार की मरम्मत की गयी

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शिल में ईंधन पाइपलाइन में आग की घटना के 48 घंटे बाद इसमें दरार की मरम्मत कर दी गयी है। एक नगर निकाय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि मुंबई से नासिक के मनमाड़ तक जाने वाली 18 इंच व्यास की यह पाइपलाइन एक भूमिगत केबल में आग लगने एवं विस्फोट होने के बाद रिसने लगी थी, लेकिन कम से कम छह एजेंसियों ने साथ मिलकर उस रिसाव को दूर कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में आग पर काबू पाया गया, उसके बाद रविवार सुबह छह बजे धुंआ को रोका गया। अब लाइन में आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। यह बीपीसीएल की पाइपलाइन है, जिससे डीजल पहुंचाने का काम लिया जाता है।’’

शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे भूमिगत विद्युत केबल में आग लग जाने तथा उसकी चपेट में टायर दुकान के आ जाने के बाद 35 साल के एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गयी थी तथा एक घायल हो गया था।

जिलाधिकारी अशोक शिंगारे और ठाणे नगर निगम के आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने संवाददाताओं से कहा था कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गयी है, ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो।

Canada : कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज के स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत

टम्बलर रिज (ब्रिटिश कोलंबिया) कनाडा : (Tumbler Ridge (British Columbia), Canada) कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज (Tumbler Ridge, British Columbia) शहर...

Explore our articles