spot_img

Thane: महाराष्ट्र में 4.7 लाख रुपये की शराब गायब होने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Thane

ठाणे:(Thane) मुंबई के चेंबूर इलाके में आपूर्ति (Supply in Chembur area of Mumbai) के लिए भेजी गई खेप से 4.7 लाख रुपये मूल्य की शराब कथित तौर पर गायब होने के मामले में एक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित एक उत्पादक से ट्रक चालक ने 28 दिसंबर, 2002 को शराब की 300 पेटियां हासिल की थीं जिन्हें एक वितरक के पास पहुंचाना था।

पुलिस के मुताबिक, गंतव्य पर पहुंचकर चालक ने दावा किया कि किसी व्यक्ति ने 4,76,160 रुपये मूल्य की 14 पेटियां चोरी कर लीं। अधिकारी के मुताबिक, चालक ने कहा कि यह चोरी तब हुई जब वह ठाणे के भिवंडी में रात को खाना खा रह था।

शराब कंपनी की शिकायत के आधार पर ठाणे की ग्रामीण पुलिस ने चालक के खिलाफ विश्वासघात करने का आपराधिक मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Explore our articles