
शरद पवार का सनसनीखेज आरोप
ठाणे : राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने विरोधियों को कुतर रही है। जिस तरह सरकारी यंत्रणा का दुरुपयोग विरोधियों के दमन के लिए किया जा रहा है वह राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय है। ठाणे शहर में स्थित विधायक जितेंद्र आव्हाड के बंगले नाद पर आयोजित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेलावा में बोल वे रहे थे । शरद पवार ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से लेकर अब तक उन्होंने जो भी वादे किए वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने इस बात का विशेष जिक्र किया कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी आगामी चुनाव में क्या भूमिका होगी, कुछ भी कहने से इनकार किया । लेकिन स्पष्ट संकेत दिया कि महा विकास आघाडी के घटक दलों में आगामी चुनाव को लेकर आपसी विचार करने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक जितेंद्र आव्हाड भी उपस्थित थे।
जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से राष्ट्रीय स्तर पर कई तरह की राजनीतिक विसंगतियां देखने को मिल रही है । सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि जिन जिन राज्यों में भाजपा विरोधी सरकार है, वहां की सरकार को किसी न किसी रूप में अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है । शरद पवार ने कहा कि सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि जिस सरकार का गठन मतदाता अपने मतदान के सहारे करते हैं, उस सरकार में सेंधमारी लगाकर और कुछ गिने-चुने चेहरे को तोड़कर वहां भाजपा की सरकार बनाई जा रही है । इससे लोकतंत्र के भविष्य को खतरा पैदा हो रहा है । ऐसी स्थिति को गंभीरता से राष्ट्रीय स्तर पर लिए जाने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का जिक्र किया। साथ ही कहा कि वहां के कुछ चेहरों को तोडकर वहां की सरकार गिरा दी गई । जनता की भावनाओं के साथ भाजपा खुले तौर पर सार्वजनिक खिलवाड़ कर रही है।
दूसरी और शरद पवार ने कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को दबाने के लिए सत्ता शक्ति और केंद्रीय यंत्रणा का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है। जिस तरह ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है, वह चिंता का विषय है। जिस किसी भी राजनीतिक दल को कमजोर करना हो उस दल के चिन्हित चेहरों को निशाना बनाकर उसे थोड़ा जा रहा है । इसके कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। इसमें केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। इसी क्रम में शरद पवार ने नवाब मलिक का भी जिक्र किया । और कहा कि मलिक की तरह ही शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत को भी जांच एजेंसियों के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है । ताकि केंद्र सरकार के खिलाफ वे अपनी आवाज बुलंद नहीं कर सके। शरद पवार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इसी प्रयास में लगी है कि विरोधी पक्ष पूरी तरह समाप्त हो जाए। इसी लक्ष्य को लेकर काम भी किया जा रहा है।
दूसरी ओर देश के कद्दावर राजनेता शरद पवार ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार की सत्ता आई है, तब से ही देश के नागरिकों के साथ कई लोकलुभावन वादे किए गए। लेकिन दुख की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा सरकार सौ प्रतिशत किसी किसी भी घोषणा पर अमल नहीं कर पाई है । उपलब्धियां गिनाना भाजपा सरकार की रची रचाई मानसिकता है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व द्वारा जो वादा देश के नागरिकों के साथ किया गया, उसे आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। इसी का परिणाम है कि देश में 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है । इसके साथ ही यह भी वादा किया गया था कि वर्ष 2022 तक देश के तमाम बेघरों को घर उपलब्ध करा देगा
। लेकिन यह भी केंद्र की भाजपा नहीं कर पाई है। जो चिंता का विषय है। महाराष्ट्र के संदर्भ में शरद पवार ने कहा कि आगामी चुनावों को लेकर महाविकास आघाडी के घटक दलों कांग्रेस और शिवसेना नेतृत्व के साथ किसी भी तरह की बातचीत अब तक नहीं हुई है। इसके लिए जरूरी है कि की आपसी विचार विमर्श किया जाए । ऐसी ही अपेक्षा वे भी रखते हैं। ऐसी बातें शरद पवार ने कही।


