spot_img

THANE : बेस्ट बस और डंपर में टक्कर, पांच लोग हुए घायल
बस में थे 25 यात्री सवार

ठाणे : ठाणे घोडबंदर रोड पर बस और डंपर में टक्कर से पांच लोग घायल हुए। बस कंडक्टर को हाथ में और ड्राइवर को गले में मार लगी।
रविवार सुबह करीब 7:45 के बीच ठाणे से बोरीवली जा रही बेस्ट की बस MH01 ,LA 6253 वडवली के पास वेदांत हॉस्पिटल के नजदीक बस डिपो पर पैसेंजर को उतारने के लिए जैसी बस खड़ी हुई, उसी बीच पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसका नंबर MH48 AG 7611 है, जिसके चालक का नाम हरकेश यादव है। जो पातलीपाड़ा से माल खाली करके भाईंदर जा रहा था। झपकी लगने के कारण गाड़ी से उसका नियंत्रण छूट गया और बस को जाकर ठोक दिया । हालांकि उसने यह बताया कि उसकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था, लेकिन तस्वीरें और घटनास्थल की जांच करने के बाद लगता है कि गाड़ी की ब्रेक फेल नहीं हुई थी। झपकी लगने कारण यह हादसा हुआ था। बस में करीब 25 यात्री थे। रविवार का दिन होने के कारण बस में यात्री अधिक नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की खबर लगते ही पुलिस और RDMC की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। इस बात की जानकारी सुनील लांडगे बस चालक और ऋषिकेश यादव डंपर चालक ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles