Home latest THANE : टीएमटी बस के इंजन में फंसा बंदर का बच्चा

THANE : टीएमटी बस के इंजन में फंसा बंदर का बच्चा

0
230

बडी मशक्कत के बाद निकाला गया बच्चा

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका की परिवहन बस के इंजन में बंदर का एक बच्चा फंस गया। इस बात की जानकारी बस चालक को मिली।चालक ने सावधानी दिखाते हुए बस को स्टार्ट नहीं कर बंदर के बच्चे को निकालने की कोशिश की,लेकिन सफलता नहीं मिली । आखिरकार दमकल विभाग और ठाणे मनपा आपत्ति व्यवस्थापन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे बंदर के बच्चे को बाहर निकाला जा सका। यह घटना गुरुवार को दोपहर के करीब 1:00 बजे में सामने आई। जानकारी के अनुसार ठाणे के ब्रह्मांड बस स्टॉप अनमोल सोसायटी सामने, धर्माचापाडा, आझाद नगर, ब्रह्मांड, ठाणे (प.) में ठाणे महानगरपालिका के आनंद नगर डेपो की बस पर चालक विकास खरात और वाहक अक्षय शिंदे सवार हुए,तो उन्हें एहसास हुआ कि बस के इंजन में बंदर का बच्चा फंस गया है। जिस कारण बस को खडी कर दी गई । तत्काल इसकी जानकारी ठाणे मनपा आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष को दी गई। आखिरकार 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे बंदर के बच्चे को बाहर निकाला जा सकता। इसके बाद चालक और वाहक बस को लेकर गंतव्य स्थान की ओर निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here