THANE : सभी जेल के कैदियों को मिलेगी गर्म पानी और कंबल की सुविधा : अमिताभ गुप्ता

0
486

ठाणे : राज्य के सभी जिलों के कारागृह अधीक्षक और कारागृह उपमहानिरीक्षक और सेंट्रल जेल के अधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर पुलिस महासंचालक व महानिरीक्षक, कारागृह व सुधारसेवा, महाराष्ट्र अमिताभ गुप्ता भी उपस्थित थे। इस बैठक में सभी जेलों के कैदियों की मांगों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कैदियों की आवश्यक मांगों को मान्य किया जाएगा। इसी दौरान इस बात की भी पुष्टि हुई कि अब सभी जेल के कैदियों को गर्म पानी और कंबल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विदित हो कि जेलों में कैदियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए जेल अधीक्षकों ने इस बात की मांग की कि ठंडे मौसम में कैदियों को मुंह धोने के लिए गर्म पानी की सुविधा तथा ठंड से बचने के लिए कंबल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस समय कारागृह को नरक का घर माना जाता है। जेल अधीक्षकों ने मांग की कि क़ैदियों के मुलाकात के निमित्त खिड़कियों की संख्या बढ़ाई जाए। कॉइन बॉक्स की संख्या भी बढ़ाने की मांग की गई। हुई बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि कैदियों को ठंडे मौसम के दौरान मुंह धोने के लिए गर्म पानी तथा ठंडी से बचने के लिए कंबल और चादर आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here