spot_img

Surat : सूरत में यार्न व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

सूरत : (Surat) सूरत के गोडादरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नारायण नगर के समीप खाड़ी रोड पर शुक्रवार दिनदहाड़े संजय पडशाला नामक यार्न व्यापारी पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। सूरत में पिछले एक सप्ताह के अंदर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

डीसीपी भगीरथ गढ़वी के अनुसार योगीचौक क्षेत्र में रहने वाले संजय पडशाला शुक्रवार सुबह उधना की ओर बाइक से जा रहे थे। नारायणनगर खाड़ी रोड पर अंजनी नंदन बिल्डिंग के पास बाइक पर आए अज्ञात बदमाश ने व्यापारी की पीठ में गोली मार दी। उन्हें तत्काल महावीर अस्पताल ले जाया गया। व्यापारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति बाइक पर हेलमेट पहने देखा गया है, जिसे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।

Explore our articles